Indian Drone Technology: चेन्नई की एक स्टार्टअप कंपनी Enlite Helicopters Pvt. Ltd. ने बिना पायलट वाला हेलिकॉप्टर तैयार किया है. यह चेन्नई और बेंगलुरु जैसे शहरों के बीच सिर्फ दो घंटे में 70 किलो तक का माल पहुंचाने में सक्षम है. यह हेलिकॉप्टर पूरी तरह अपने आप चलता है. आने वाले समय में रिमोट एरिया सप्लाई, कार्गो डिलीवरी और रक्षा सेवाओं में बड़ी भूमिका निभा सकता है.